फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खाद्य तथा रसद विभाग की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तीन माह या उसके अधिक माह से राशन नहीं लेने वाे या मृतक के राशन कार्ड को सत्यापन करते हुए निरस्त किए जाने के आदेश दिए है। उन्होंने रिक्त राशन के दुकानों के प्रक्रिया को पूरी कर नई दुकानों को आवंटन की कार्रवाई को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए है। गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जिन विक्रेताओं द्वारा राशन वितरण किसी माह में अप्रत्याशित रूप से कम या अधिक किया जाता है और सम्बद्ध कार्डों के यूनिटों में कमी या अधिकता पायी जाती है, वहां पर पूर्ति निरीक्षक स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे विक्रेताओं की घटतौली की शिकायतें की कडाई से जांच की जाये। उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त दुकानो...