फतेहपुर, जुलाई 19 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बसंतीखेड़ा गांव निवासी नीरज की 22 वर्षीय पत्नी सजल का पति के साथ मामूली विवाद हो गया। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने जहर खा लिया। जिसकी हालत बिगड़ते ही परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। ऐसे ही क्षेत्र के कमरापुर गांव निवासी दीपेंद्र की 35 वर्षीय पत्नी किरन ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। वहीं फिरोजपुर गांव निवासी बलराम की 28 वर्षीय पत्नी नीतू ने जहर खा लिया। तीनों महिलाओं को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...