Fatehpur News: तीन थानों में हुई चोरियों का खुलासा
फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: खागा। कोतवाली पुलिस ने खागा, राधानगर और मलवां थाना क्षेत्रों में हुई बंद मकानों से चोरी की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के कुल 49 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बरकतपुर मझिलगांव तिराहा से आरोपी कमल जोशी(23) निवासी लखनऊ बाईपास, कोतवाली फतेहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में शातिर चोर कमल जोशी ने कबूला कि वह अपने साथियों सलीम उर्फ सलमान और ऋषभ यादव के साथ मिलकर दिन में बंद मकानों की रेकी करता था और रात में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी के गहने और अन्य सामान को वे योगेश कुमार गुप्ता नाम के व्यक्ति को बेच देते थे और रकम आपस में बराबर बांट लेते थे。
इन घटनाओं का हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.