फतेहपुर, अगस्त 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर। लंबे समय से जर्जर कार्यालय में काम करने वाले एलजीसी के कर्मचारियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीदे जाग चुकी हैं। दरअसल भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद यहां पर करीब तीन करोड़ से अधिक की लागत से कार्यालय सहित एक्सईएन बंगले का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा नहर कालोनी कैंपस में अलग-अलग संचालित होने वाले सब डिवीजन कार्यालयों को एक ही बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाने की योजना है। अब तक जर्जर कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए एलजीसी कार्यालय के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भेजा गया था जिसे करीब 70 लाख रुपये की लागत से हरी झंडी मिलने के बाद अब कार्यालय के पुनरुद्धार के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू करा दिया गया है। इसी प्रकार एक्सईएन एलजीसी का बंगला भी जर्जर अव...