फतेहपुर, जुलाई 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे के औगासी रोड पर स्थित तालाबी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने तालाब की गाटा संख्या 2777 पर बने अवैध कब्जों को हटवा दिया। अभियान के दौरान सूरजपाल, नेपाली, धर्मराज, आतंकबाज, चांद, निजामी, ददबल और मोटे की दुकानें तथा तालाब किनारे किए गए कब्जे बुलडोजर से हटाए गए। लेखपाल धर्मवीर ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले तीन बार मौखिक सूचना दी गई थी तथा 15 दिन पूर्व विधिवत नोटिस भी जारी किया गया था। निर्धारित तिथि पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई। स्थायी कब्जेदारों को अंतिम अवसर देते हुए 10 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन बुलडोजर चला...