फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर , संवाददाता। तालाबों को संरक्षित कराने पर जोर देते हुए डीएम ने तालाबों को कब्जामुक्त कराने और खुदाई कराकर तालाब का रूप देने पर बल दिया। दूसरी ओर तालाबों के प्रति अफसरों की उदासीनता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। तालाबी रकबा में पुराई कराकर अतिक्रमण कर लिया गया। नतीजन जलनिकासी की व्यवस्था बिगड़ गई और घरो की दहलीज तक पानी पहुंच गया है।

तालाब की स्थिति तहसील क्षेत्र के खजुहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसनापुर गांव की आबादी के भीतर गाटा संख्या 167 में तालाब के नाम पर दर्ज है, जोकि गांव की जलनिकासी का एकमात्र जरिया है। जिसमें गांव के ही कुछ लोगो के द्वारा पुराई करा दी गई। स्थिति यह है कि पास में बने एक हैंडपंप का पानी तक नहीं निकल पा रहा। पूर्व में गांव के ही माहजवीन ने समाधान और जनसुनवाई पो...