फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: विजयीपुर/खखरेरू। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन चुकी है। तालाबों में अतिक्रमण और जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। आलम यह है कि बारिश का पानी खेतों के बाद गांवों के गलियारों और घरों के अंदर तक पहुंच गया है। इससे ग्रामीण गृहस्थी समेटकर दूसरे घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से विजयीपुर के जनानतारा गांव में तालाब में अतिक्रमण के कारण जलनिकासी प्रभावित हो गई। इससे पानी आबादी में पहुंच गया। राकेश सोनकर, जुगनू सोनकर, गणेश प्रसाद और दशरथ के घरों में पानी घुस गया। वहीं बरहा गांव में रामऔतार गुप्ता, प्रेमपाल, अयोध्या पाल, मो. रकीब, साकिर अली, किशनलाल, अनुपाल और संतोष कुमार आदि के घरों में पा...