Fatehpur News: डढ़िया को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ताहाल
फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: खखरेरू, संवाददाता। धाता ब्लाक के घरवासीपुर से कुल्ली नसीरपुर होते हुए डढ़िया गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बारिश के चलते खस्ताहाल हो चुका है। मार्ग किनारे करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढे होने के चलते यहां से आवागमन दुश्वारियों भरा हो रहा है। जबकि गत वर्ष इस मार्ग की मरम्मत भी कराई जा चुकी है इसके बावजूद मार्ग के खस्ताहाल होने के चलते ग्रामीणों में रोष दिखाई दे रहा है। पांच साल पूर्व इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। सांसद निधि से बनने वाले इस मार्ग के निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध भी किया था। इसके बावजूद प्रयोग किए जाने वाले मैटेरियल में मनमानी किए जाने के कारण मार्ग महज चार साल में ही खस्ताहाल हो गया। जिस पर गत वर्ष मार्ग की मरम्मत भी कराई जा चुकी है। कराए जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.