फतेहपुर, अक्टूबर 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी डेयरी संचालक की स्कूटी की डिग्गी से शातिरों ने 2.25 लाख रुपये चोरी कर लिए। गांव निवासी रामचन्द्र ने बताया कि वह दूध डेयरी चलाता है। शुक्रवार को वह जहानाबाद स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 2.25 लाख रुपये निकालकर घर लौट रहा था। रकम उसने अपनी स्कूटी की सीट के नीचे बनी डिग्गी में रख दी थी। शाम को शकूराबाद चौराहे की बैठका रोड पर स्कूटी खड़ी कर वह सब्जी खरीदने लगा। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखे 2.25 लाख रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात भी चोरी कर लिए गए। सब्जी खरीदकर लौटने पर डिग्गी खुली मिलने चोरी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।...