फतेहपुर, अक्टूबर 27 -- Fatehpur News: बकेवर,संवाददाता। बिजौली गांव में डेंगू फैलने की दहशत से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। गांव-गांव कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। मंगलवार को खदरा गांव में टीम ने पहुंच कर मरीजों की जांच की। बुखार के छह मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य टीम ने किट से जांच की। राहत की बात रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देवमई पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि खदरा गांव में कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना मिली थी। गांव में डाक्टरों की टीम भेजकर कैंप लगवाया गया। जिसमें आए हुए मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई। बुखार के 13, खांसी जुकाम के चार, बदन दर्द, उल्टी और खुजली के दो-दो मरीज मिले हैं, सभी उपचारित हैं। मलेरिया की आशंका पर 10 और डेंगू की आशंका पर छह मरीजों की जांच किट से की ...