फतेहपुर, अक्टूबर 11 -- Fatehpur News: खखरेरू, संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में रविवार को डीसीएम चालक की लापरवाही से सड़क किनारे लगे दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजतन तीन गांव की बत्ती गुल होने से करीब दो हजार लोगो को समस्या उठानी पड़ी वहीं डेकोरेटिव पोल टूटने से क्षेत्र में अंधेरा कायम हो गया। गनीमत यह रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था जिससे हादसा होते टल गया।कानपुर से बांस की फलठी व नारियल की झाडू लेकर अंबेडकरन नगर में उतारने के बाद डीसीएम चालक दीपक गाड़ी को मोड़ रहा था। तभी डीसीएम बिजली के एलटी पोल से टकराने के साथ ही नगर पंचायत द्वारा लगवाए जाने वाले डेकोरेटिव (तिरंगा) पोल से टकरा गई जिससे दोनो पाले जमींदोज हो गए। इतना ही नहीं वाहन अनियंत्रित होकर नाले में फंस गया जिससे आवागमन में भी लोगो को परेशानियां उठानी पड़ी। बिजल...