फतेहपुर, अक्टूबर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से इलाज के नाम पर उगाही के मामले को सीएमओ ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने आरोपी डीएमएलटी को मुख्यालय सम्बद्ध करते हुए जांच के आदेश दिए है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की होगी। विभाग कर्मचारी के संविदा समाप्त किए जाने की भी तैयारी है। बता दें कि बुधवार शाम सीएचसी थरियांव में तैनात डीएमएलटी विकास कुमार का एक वीडियो वायरल था, जिसमें वह एक युवती के पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि संविदा कर्मचारी जांच के नाम पर मरीजों और तीमारदारों से वसूली कर रहा हैं। सीएमओ डा.यूबी सिंह ने बताया कि कर्मचारी के वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। संविदा पर तैनात कर्मचारी को मुख्यालय (सीएमओ दफ्तर) संबद्ध करते हुए कमेटी गठित करते हुए ...