फतेहपुर, सितम्बर 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। संयुक्त महिला समिति की अध्यक्ष उमा गुप्ता ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी 15 अक्टूबर की शाम कृष्ण बिहारी नगर स्थित एक मैरिज हाल में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इस 11वें डांडिया उत्सव में सभी पदाधिकारियों द्वारा योगदान दिया जाएगा। उन्होने उत्सव को लेकर जिम्मेदारी बांटी, इस मौके पर स्मिता सिंह, भारती शिवहरे, वंदना द्विवेदी, कविता रस्तोगी, उपासना शरन, मधु साहू, साधना चौरसिया, मधुलिका साहू, नीतू यादव आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...