फतेहपुर, नवम्बर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली के भिटौरा बाईपास के पास रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। बेकाबू डंपर ने मोपेड सवार बाबा नाती को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क कर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे समाजसेवी ने अपनी निजी गाड़ी से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाबा ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। मासूम नाती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर वाहन चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी रही। वहीं मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने बताया कि वह भिटौरा श्मसान घाट से लौट रहे थे। भिटौरा बाईपास के घायल पड़े हुए थे। किसी डंपर ने उनको टक्कर मारी थी। घायलों ...