फतेहपुर, अगस्त 31 -- Fatehpur News: चौडगरा। बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन के आगे हरदौलपुर के बीच सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मार्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने सोशल मीडिया के साथ ही आसपास के लोगों के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया तो शाम को शव की पहचान चौडगरा निवासी मोहम्मद मोबीन पुत्र मोहम्मद जहूर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुईपहचान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...