Fatehpur News: ट्रांसफार्मर खराब होने से चार मोहल्लों में 15 घंटे जलसंकट
फतेहपुर, अक्टूबर 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर। महर्षि स्थित नलकूप का ट्रांसफार्मर बुधवार शाम खराब हो जाने से जलापूर्ति बाधित हो गई। शाम से गुरुवार दोपहर तक पानी की आपूर्ति ठप रहने से चार मोहल्लों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान नगर पालिका ने टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई। करीब 15 घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदलकर जलापूर्ति बहाल की जा सकी। महर्षि के पास स्थित नगर पालिका के नलकूप के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। बुधवार शाम इसके खराब हो जाने से इससे जुड़े महर्षि क्षेत्र, पृथ्वीपुरम कॉलोनी, तांबेश्वर मंदिर क्षेत्र और नउवाबाग में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के जलकल जेई विजय कुमार ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने के बाद टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.