फतेहपुर, सितम्बर 24 -- Fatehpur News: खागा। नगर स्थित नवीन मंडी से 500 मीटर की दूरी पर ट्रक ड्राइवर, खलासी और बीच बचाव के लिए आए युवकों के साथ मारपीट व ट्रक चालक से नकदी एवं लाइसेंस छीनने पर चार आरोपितों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीनों घायल पीड़ितों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। ट्रक चालक यूनुस पुत्र अख्तर निवासी बूढ़ा, थाना पिहानी, जिला हरदोई नवीन मंडी से गेहूं लेकर बिहार जा रहा था। मंडी से 500 मीटर की दूरी पर स्थित सर्विस लेन में ट्रक खड़ा कर खाना बना रहे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां राजा ठाकुर निवासी नई बाजार, अमन बाजपेयी निवासी नौबस्ता रोड, गोलू दिवाकर निवासी चौड़ाखेर और मेजर निवासी प्रयागराज वहां आए और ट्रक हटाने को कहा। चालक और खलासी ने कहा कि वह खाना बना रहे हैं। इस पर चारों आरोपित ड्राइवर और खलासी के साथ मारप...