फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। दोआबा में हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन के जलनिकासी के तमाम दावों की हवा निकाल दी। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कें ताल-तलैया बन गईं और दो-दो फीट तक पानी भर गया। निचले इलाकों और गांवों में तालाब उफनाने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे बेबस ग्रामीणों को गृहस्थी का सामान सिर पर लादकर छतों की ओर पलायन करना पड़ा। जलभराव, पेड़ गिरने से रास्ते बंद होने और सिस्टम की लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने जलमग्न सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश ने नगर पालिका की ओर से जलनिकासी के लिए कराई गई नाले और नालियों की सफाई की भी पोल खोल दी। बारिश के दौरान नाले-नालियां उफनाने से शहर के तांबेश्वर चौराहा, रानी कॉलोनी, मुराइनटोला, पीरनपुर...