फतेहपुर, अक्टूबर 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किसानों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पदमुक्त किए जाने की मांग की है। वहीं अन्य समस्याओं को गिनाते हुए उनके निस्तारण को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में भाकियू के जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने बताया कि गन्ना किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है जिसके चलते गन्ना का समर्थन मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। मांग करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा किए जाने वाले कृत्य को देखते हुए उन्हे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाए। बताया कि किसानों को फसलों के लिए ऋण लेना पड़ता है, लेकिन फसलों का नुकसान होने के कारण वह ऋण नहीं चुका पाता जिसे देखते हुए किसानों का पूरा ऋण माफ किया जाए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: किसानों ...