Fatehpur News: जोगापुर गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर, जुलाई 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नगदी और जेवर सहित लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। जोगापुर निवासी गृहस्वामी श्रीकांत मिश्रा रात में घर से अपने नलकूप पर चले गए थे। घर में उनकी पत्नी सरला देवी और बहू लक्ष्मी देवी छत पर सो रहीं थीं। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग 45 हजार रुपये नगद के साथ सोने की जंजीर, झुमकी, बाला और चांदी की पायल, तोड़िया चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब परिवार वालों को चोरी का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.