फतेहपुर, अगस्त 24 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल में मरीजों को मुफ्त इलाज और दवाएं मुहैया कराने के सरकारी दावे प्रशासनिक सख्ती के बावजूद खोखले साबित हो रहे हैं। एक ओर जहां अस्पताल में सांप के जहर जैसे जीवनरक्षक इंजेक्शन के बाहर से मंगाए जाने पर सीएमएस जांच के निर्देश दे चुके हैं, वहीं दूसरी ओर आम मरीजों के लिए बाहर की दवा का खेल बदस्तूर जारी है। इससे गरीब तीमारदारों की जेब पर सीधा डाका पड़ रहा है। 435 रुपये की दवा बाहर से मंगाई यह भी पढ़ें- Fatehpur News: ..सांप के जहर से भी घातक ट्रामा सेंटर का 'कमीशन', 35 का इंजेक्शन 740 रुपये में सरकारी पर्ची पर बाहर की दवा सातों धरमपुर निवासी इरशाद अपने बेटे के कान का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के दौरान उन्हें करीब 435 रुप़ये की दवा बाहर से खरीदने के लिए कहा गया। इरशाद ने बताया क...