फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: शाह, संवाददाता। बहुआ ब्लाक के शाह कस्बा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में नाबार्ड के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जादू के माध्यम से ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना समेत अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरुकता कार्यक्रम में साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की गई। ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। गोल्ड लोन, ट्रैक्टर लोन, वाहन व गृह ऋण और नेट बैंकिंग की सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- Jamui News: महिलाओं के न्याय, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर बल कार्यक्रम में दी...