Fatehpur News: जांच में नहीं हुई चावल की कालाबाज़ारी की पुष्टि
फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता। हथगाम-हुसेनगंज मार्ग पर स्थित एक दुकान में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (कोटा) के खाद्यान्न के अवैध भंडारण और कालाबाज़ारी की सूचना पर पूर्ति विभाग ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान दुकान से चावल बरामद किया गया लेकिन जाँच में कालाबाज़ारी की पुष्टि नहीं हो सकी। मंगलवार को मुखबिर ने पूर्ति विभाग को सूचना दी कि हथगाम-हुसेनगंज मार्ग स्थित एक मकान में बनी दुकान पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न रखा है।इस सूचना को विभागीय टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में दुकान के ताले खुलवाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीले रंग के तिरपाल से ढंका हुआ खुला चावल बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जांच में मिली स्टॉक में कमी, कोटेदार के खिलाफ केस दुकान मालकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.