Fatehpur News: जहानाबाद सीएचसी बनेगा जिले का मॉडल अस्पताल
फतेहपुर, अक्टूबर 7 -- Fatehpur News: जहानाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जहानाबाद को मॉडल सीएचसी के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। कमिश्नर द्वारा सीएचसी जहानाबाद को मॉडल सीएचसी और पीएचसी खजुहा को मॉडल पीएचसी के लिए चयनित किए जाने के बाद बुधवार को सीएमओ और नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सलाहकार डॉ. एहतराम हुसैन ने अस्पताल का निरीक्षण किया। मॉडल सीएचसी बनने के बाद यहां बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ समेत अन्य डॉक्टरों की तैनाती का रास्ता साफ होगा। इससे जहानाबाद कस्बे समेत आसपास के क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए फतेहपुर, कानपुर और अन्य जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में डॉक्टरों की मौजूदगी, औषधि कक्ष, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष, महि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.