फतेहपुर, अगस्त 3 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के रामपुर पिलही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है। रामपुर पिलही निवासी सीमा देवी पत्नी राहुल लोधी ने रविवार देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर मायके और ससुराल पक्ष के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज ले गए। वहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी हालत नाजुक होने पर हैलेट अस्पताल कानपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही सीमा देवी ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप सीमा देवी का विवाह करीब दो वर्ष पहले राहुल लोधी से हुआ था। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमा...