फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी वृद्ध किसान कल्लू अपने खेतों की ओर गए थे। तभी किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत हो गई। जीवित होने की आशंका पर परिजन तथा ग्रामीण सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...