Fatehpur News: जल जीवन मिशन में कागजों पर संतृप्त, पानी को तरस रहे लोग
फतेहपुर, अक्टूबर 9 -- Fatehpur News: बकेवर, संवाददाता। देवमई ब्लाक के मुसाफा गांव में जल जीवन मिशन की हकीकत सरकारी दावों से अलग नजर आ रही है। सरकारी पोर्टल पर गांव को शत-प्रतिशत संतृप्त दिखाते हुए 824 परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध होना दर्ज है। योजना की अनुमानित लागत 464.31 लाख रुपए में से 302.02 लाख रुपए का भुगतान भी हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद कई घरों में पाइप और कनेक्शन तक नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने विधायक राजेन्द्र पटेल को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बनी पानी की टंकी से आपूर्ति नहीं हो रही है। डायरेक्ट मोटर चलाकर पानी देने से करीब 70 फीसदी घरों तक ही आंशिक आपूर्ति हो पाती है। जलाला, कुचवारा, भटपुरवा और चकपता मजरे में स्थिति अधिक खराब है। घटिया पाइप लाइन से आये दिन लीकेज होने और दो पंपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.