फतेहपुर, अगस्त 16 -- Fatehpur News: खागा। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर कुंड़ेश्वर महादेव मंदिर मझिलगांव में जुटने वाली कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस ने विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था रविवार रात आठ बजे से प्रभावी होकर आज रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। डायवर्जन प्लान के मुताबिक कानपुर से प्रयागराज जाने वाले वाहनों के लिए नौबस्ता बाईपास से मझिलगांव पुलिस चौकी तक लगभग 9 किलोमीटर की दूरी में कानपुर से वाराणसी नेशनल हाईवे दो पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले यातायात का लेन परिवर्तन किया जाएगा। इस दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित रहेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दुर्लभ संयोग में आज पूजे जाएंगे नागदेवता वही दूसरी तरफ किशनप...