फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: खखरेरूष धाता ब्लाक की ग्राम पंचायत रतनपुर में बारिश के दौरान होने वाला जलभराव लोगो के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ रही हैं। यह हाल तब है जब तीन साल पूर्व मार्ग में होने वाले जलभराव में एक मासूम की डूबकर मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण हर बार बारिश में काफी पानी भर जाता है जिससे मार्ग में गड्ढे भी हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन साल पहले जलभराव से होने वाले गड्ढे में आसिफ अली का ढाई वर्षीय पुत्र अतीक अहमद की डूबकर मौत भी हो चुकी है इसके बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। नतीजतन बारिश के समय आवागमन बाधित हो जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...