Fatehpur News: जर्जर मार्ग का दंश झेल रहे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: हथगाम। हथगाम-थरियांव मार्ग की जर्जर हालत से इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। जिसके चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, नतीजतन ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के बंदीपुर चौराहे के समीप अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन की स्थित अधिक गंभीर हो जाती है। धरने की अगवई कर रहे बाबू सिंह खरहरा ने कहा कि कई बार मार्ग को बनवाए जाने के लिए शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं इसके बावजूद सुनवाई न होने के चलते अधिकारियों का ध्यान सड़क की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित कराने के लिए धरने का सहारा लेना पड़ा। कहा कि लंबे समय से लोगो को मार्ग की दुर्दशा के कारण परेशानियां उठानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.