Fatehpur News: जरुरतमंदो के लिए छह ने किया रक्तदान
फतेहपुर, जुलाई 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजित शिविर में विनय अग्रहरि, पवन तिवारी, वीरेंद्र यादव, अतुल गुप्ता, अरशद रजा, नरेश कुमार ने जरुरतमंदो के लिए रक्तदान किया वहीं दस अन्य ने अगले शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सभी रक्तदानियों को चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, पुनीत वीर विक्रम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.