फतेहपुर, अगस्त 25 -- Fatehpur News: खागा,संवाददाता। सुल्तानपुर घोष थाना के बहेरा सादात गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश में मंगलवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने डायल-112 पर लूट की सूचना दे दी। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला जमीन के पुराने विवाद से जुड़ा मिला। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि 10-15 लोगों ने पैसे और गाड़ी छीन ली है और जान से मारने की धमकी दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में प्रथम पक्ष के फूल सिंह, लाल सिंह, गया सिंह, पुत्तन सिंह और नीरज सिंह निवासी बूढनपुर बहेरा सादात तथा दूसरे पक्ष के रा...