फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना के मंडवा गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जमीन पर कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में बड़ा भाई दिनेश पासवान घायल हो गया। दिनेश का आरोप है कि उसके मकान के सामने स्थित जमीन पर उसका छोटा भाई जबरन कब्जा करना चाहता था। छोटे भाई का मकान उसके घर से करीब 40 मीटर दूर स्थित है, लेकिन इसके बावजूद वह उसके मकान के सामने भैंस बांधने लगा था। शिकायत पहले थाने में की थी। जिसके बाद भैंस हटा ली थी। बाद में जब उसने अपने मकान के सामने चबूतरा बनाने के लिए ईंट की नींव डालनी शुरु की, तो इसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...