फतेहपुर, जुलाई 3 -- Fatehpur News: खखरेरु। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। आशा देवी पत्नी रामप्रताप, ने बताया कि गांव की भूमिधरी जमीन पर दीवानी मुकदमा चल रहा है और कोर्ट से यथास्थिति बनाए रखने का आदेश है। शुक्रवार को गांव के दूसरे पक्ष ने उक्त भूमि पर गोबर-मिट्टी डाल रही थीं। आशा देवी के मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आई आशा देवी की 16 वर्षीय पुत्री, 65 वर्षीय सास सोमिया देवी तथा पति रामप्रताप घायल हो गए। थाना प्रभारी सत्य पाल सिंह बताया की तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...