फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: जहानाबाद। देवमई ब्लाक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर मकरंदपुर में जलनिकासी के लिए बम्बा नहर पुल के तालाब के समीप से नहर पटरी के किनारे नाले की भूमि होने के बावजूद निर्माण नहीं कराया गया। जिसके चलते बारिश के दिनों में जलभराव होने के कारण गंदा पानी यहां के निवासियों के घरों में पहुंच रहा है। जिसके चलते ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने नाला निर्माण करवाकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...