Fatehpur News: जमा कर दी रकम, अब सामान को किसान काट रहे चक्कर
फतेहपुर, जुलाई 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बिजली सामान के लिए सैकड़ों किसान महीनों से स्टोर की दूरी नाप रहे है। पैसा जमा करने के बाद पोल, ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य सामान समय पर नहीं मिलने किसानों में खासी नाराजगी है। आरोप है कि विभाग की लापरवाही से खरीफ की फसल प्रभावित होने की आशंका है। सीएम लघु सिंचाई व पूर्ण जमा योजना के तहत निजी नलकूपों का कनेक्शन लेने वाले जिले के 621 ऐसे किसान हैं जिनके द्वारा बिजली के बनने वाले स्टीमेट के तहत धनराशि जमा कर दी है। लेकिन उन्हें अब तक पूरा सामान उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। विभागीय स्टोर में कभी पोल की कमी तो कभी ट्रांसफार्मर की उपलब्धता न होने के कारण वह बैरंग हो रहे हैं। किसानों को कई बार लगने वाली कुछ सामग्री तो मिल जाती है लेकिन शेष के लिए करीब एक माह का समय दिया जा रहा है। नतीजतन किसानों को एक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.