फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में टीबी मरीजों के लिए छह बेड का वार्ड बनाया गया है लेकिन संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। टीबी वार्ड के लिए अलग कक्ष जरूर बनाया गया है मगर यह जनरल वार्ड से बिल्कुल सटा हुआ है। मरीजों के आने-जाने का रास्ता भी वही है। इतना ही नहीं शौचालय की सुविधा भी अलग नहीं है। ऐसे में संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सबसे अहम बात यह है कि टीबी अस्पताल का अपना भवन जिला अस्पताल से करीब एक किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद टीबी मरीजों की वार्ड व्यवस्था को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहां छह बेड का कक्ष जनरल वार्ड से लगा हुआ है। कमरे के अंदर मरीजों के लिए अलग व्यवस्था है लेकिन बाहर निकलते ही सामान्...