फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: छिवलहा। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह यादव एवं शक्तिकांत मिश्र ने की। ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए जनता इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चौधरी रघुनाथ सहाय इंटर कॉलेज हथगाम द्वितीय तथा गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज हथगाम तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जोन प्रभारी डॉ. मालवीय के निर्देशन में गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपना दमखम दिखाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: अंतर महाविद्यालय कबड्डी में मढ़ौरा क...