फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। एआरटीओ दफ्तर में दलालों की इंट्री प्रशासन के लिए चुनौती है, तमाम कोशिशों के बाद भी बिचौलियों की दखलंदाजी थमती नहीं दिख रही है। छापे में 12 लोगों को हिरासत में लेने, पूछताछ के बाद चार के खिलाफ संगठित होकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों को कोतवाली से ही मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जो बिचौलियों के मजबूत नेटवर्क की ओर इशारा कर रहे है। बता दें कि गुरुवार दोपहर डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने चार थानों के पुलिस बल के साथ एआरटीओ कार्यालय पर अचानक छापा मारा था। अफसरों के पहुंचते ही कार्यालय में अफरातफरी मच गई थी। पटल पर काम कर रहे अनधिकृत लोग भागने लगे। पुलिस ने 12 लोगों को...