फतेहपुर, अक्टूबर 6 -- Fatehpur News: विजयीपुर। नरौली गढ़ा निवासी संदीप निषाद के इकलौते बेटे शशांक की शनिवार को मौत के बाद सीएमओ डा. यूबी सिंह ने विजयीपुर प्रभारी डा. बृजेश पांडेय को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस में क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिक और पैथोलाजी पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए गए थे। सीएमओ ने क्षेत्र के अवैध क्लीनिक और पैथोलाजी सीज करने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य विभाग सोमवार और मंगलवार को एक-एक कथित गुमनाम क्लीनिक-पैथोलाजी सीज करने का दावा कर रहा है लेकिन कार्रवाई किए गए प्रतिष्ठानों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इससे विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि झोलाछाप से मौत के मामलों में क्लीनिक सीज करने और मुकदमें के बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती। कुछ समय...