फतेहपुर, जुलाई 18 -- Fatehpur News: हथगाम। थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही गैर समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ की और फिर उसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का किया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी दोनों युवकों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। बता दें कि कक्षा नौ की छात्रा की मां ने बताया था कि गांव का जसीम बेटी को एक साल से परेशान कर रहा था। धमकी देकर उसने एक खंडहर में बुलाया। उसके साथ अश्लील हरकत की। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। यह भी पढ़ें- छात्रा से छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो, केस दर्ज धर्म परिवर्तन करने और निकाह करने का दबाव डाला। छात्रा ने मना किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। छात्रा ने घर लौटकर अपनी मां और भाइयो...