Fatehpur News: छह ने रक्तदान 15 ने कराया रजिस्ट्रेशन
फतेहपुर, अगस्त 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वाधान में विकास भवन के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीडीओ पवन कुमार मीणा, डीडीओ साधना दीक्षित ने फीता काटकर किया। जिसमें जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रगति मिश्रा सहित सूरज सविता, रामेश्वर, अखिलेश कुमार, रंजीत सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव ने रक्तदान किया तथा 15 कर्मियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सभी रक्तदानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर डा. डीके वर्मा, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, विनोद, अजय, कमला प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.