Fatehpur News: छत से गिरकर युवक की मौत
फतेहपुर, अक्टूबर 22 -- Fatehpur News: हंसवा। थरियांव थाना के हसवा कस्बे के पासिन पुरवा में छत से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव निवासी 25 वर्षीय अरविंद कुमार पासवान दशहरा की रात खाना खा कर छत पर सोने के चला गया। रात में लघुशंका करने के लिए उठा तो अचानक छत के नीचे गिर गया। रोने की आवाज सुनकर परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर परिजन कानपुर लेकर चले गए थे। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.