फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के पासिन की अड़ार मजरे खासमऊ गांव में शुक्रवार रात चोर छत की सरिया काटकर घर में घुस गए। चोर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और खेती से जुड़े जरुरी कागजात समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़िता सुषमा देवी ने बताया कि वह रात में घर के सामने सो रही थीं, जबकि उनकी मां बरामदे में सोई थीं। रात करीब 12 बजे चोर छत की सरिया काटकर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोर उनकी सोने की माला, भाभी का चांदी का मंगलसूत्र, चांदी की जंजीर, दो जोड़ी तोड़िया, चार बिछिया और हाथ के दो चांदी के दस्ताने तथा आठ हजार रुपये नकद उठा ले गए। यह भी पढ़ें- Orai News: दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...