फतेहपुर, सितम्बर 3 -- Fatehpur News: बिंदकी। प्राचीन चौमुखी माता के मंदिर ने चोरो ने करीब डेढ़ कुंतल के घंटा चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की दबिश पर आरोपियों द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने पर पुलिस रिमांड में ले आई। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने चोरी गए घंटा को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है जोनिहा चौकी के अंतर्गत स्थित गौरी गांव में प्राचीन चौमुखी माता के मंदिर से 18 अगस्त की रात को चोरों ने धावा बोला था।

चोरी की घटना जहां से पीतल के घंटों की चोरी कर निकल गए थे। श्रद्धालुओं का आरोप था कि करोड़ डेढ़ कुंतल के 150 घंटे चोरी हुए है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दरमिया आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी दीपू गिहार, अमित गिहार और सदला गिहार तीनों निवासी विनोबा नगर थाना राधानगर कोतवाली...