फतेहपुर, सितम्बर 6 -- Fatehpur News: फतेहपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत रविवार को जिले में पुलिस ने व्यापक स्तर पर बहू-बेटी अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों की महिला पुलिसकर्मियों ने गांवों-कस्बों में चौपाल और संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित और दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...