Fatehpur News: चौकीदार पर ठिठक गई जांच न शराब मिली न लुटेरे
फतेहपुर, जुलाई 22 -- Fatehpur News: बिंदकी। अरईपुर नरैचा स्थित देशी शराब व बीयर के ठेके में चौकीदार को बंधक बनाकर हुई लूटपाट में वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की जांच घूम फिर कर चौकीदार पर ही आकर ठिठक गई है। पुलिस को अब तक की जांच में न तो लुटेरों का सुराग मिला और न ही लूटी गई शराब की एक भी बोतल। खुलासे के लिये लगाई गई टीमें भी हवा में तीर चलाने के बाद शांत हो हो गई हैं। बता दें कि अरईपुर नरैचा स्थित देशी शराब व बीयर के ठेके पर आठ जुलाई की रात चौकीदार विजय पाल को बंधक बना कर बदमाश करीब पांच लाख की शराब लूट ले गए थे, लेकिन पुलिस ने घटना को छिपाने की कोशिश की और मात्र नकबजनी का मुकदमा दर्ज किया। मामला आईजी तक पहुंचा तो उन्होंने एएसपी से मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया लूट की घटना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.