Fatehpur News: चूहों के मूत्र से दूषित पानी से फैल सकता है लेप्टोस्पायरोसिस
फतेहपुर, अगस्त 19 -- Fatehpur News: फतेहपुर। बारिश के मौसम में जलभराव और कीचड़ के कारण लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चूहों और संक्रमित पशुओं के मूत्र से दूषित पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से यह बीमारी फैल सकती है। संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और जलभराव वाले स्थानों पर नंगे पैर न चलने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लेप्टोस्पायरोसिस जीवाणुजनित बीमारी है। संक्रमित पशुओं, खासकर चूहों के मूत्र से दूषित पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा रहता है। बारिश के दौरान जलभराव और कीचड़ वाले स्थानों पर यह जोखिम बढ़ सकता है। शरीर पर कट या घाव होने पर दूषित पानी के संपर्क में आने से संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है। एडवाइजरी में जिले के लोगों से जलभराव वाले स्थानों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.