फतेहपुर, सितम्बर 25 -- Fatehpur News: खागा। प्रयागराज स्टेशन से मथुरा जाने के लिए किराये पर बुक की गई स्विफ्ट डिजायर कार को यात्री, चालक को चकमा देकर लेकर फरार हो गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात हुई। कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायबरेली जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी राजेंद्र जायसवाल किराये पर कार चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह स्विफ्ट डिजायर कार लेकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक यात्री ने उनसे मथुरा जाने का किराया पूछा और कार बुक कर ली। यात्री ने यूपीआई के माध्यम से 1,780 रुपये किराया देने के बाद कार से मथुरा के लिए रवाना हुआ। चालक के मुताबिक, रात करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के ...