फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गंगा नदी का जलस्तर चार सेंटीमीटर कम होने के बाद भले ही ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से थोड़ी राहत मिलने लगी हो, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। पानी घटने के साथ ही पांडू का पानी भी उतर रहा है, जो अपने साथ खेतों की जमीन को काटकर ले जा रहा है। लगातार कटान से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलस्तर कम होने के बाद प्रशासनिक अमला प्रभावित गांवों की सुधि नहीं ले रहा है। नहीं पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

बाढ़ और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बाढ़ प्रभावित गांव के मुहाने पर पानी पहुंचने के बाद, इसके उतरने के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशास...